फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने मां और दुधमुंही को रौंदा, देवर घायल

Wed, 02 Sep 2015 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर गूढ़ चौराहा पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


सड़क पर गिरीं मां और दुधमुंही बेटी को ट्रक रौंदते हुए निकल गया, जिससे मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। बाइक चला रहा महिला का देवर गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे लखीमपुर जिला अस्पताल भेजा गया है।

बच्ची की झाड़फूंक करवाने के लिए मां देवर के साथ गूढ़ गांव में जा रही थी। पुलिस ने ट्रक बरामद कर रही ली, जबकि चालक भाग निकला। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उर्रा सौंजहा गांव निवासी रीता देवी (25) की तीन माह की पुत्री अर्चना कुछ दिनों से बीमार थी। परिवार के लोगों ने गूढ़ में एक व्यक्ति से झाड़फूंक करवाने की सलाह दी थी। इस पर बुधवार सुबह रीता बच्ची को लेकर अपने देवर पंकज (22) के साथ बाइक से गूढ़ गांव जाने को निकली।
विज्ञापन


बाइक जब नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर गूढ़ चौराहा पार कर रही थी तभी नानपारा की ओर से आ रहा ट्रक (एनएन01जी 6613) सामने आ गया।

बाइक की रफ्तार तो धीमी थी लेकिन तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे रीता और बच्ची सड़क पर गिर गई, जबकि पंकज उछलकर दूर जा गिरा।

ट्रक मां-बेटी को रौंदता हुआ निकल गया। मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक चालक ट्रक समेत भाग निकला।

लोगों ने तत्काल मोतीपुर थाने और जालिमनगर पुलिस चौकी को सूचना दी। जालिमनगर चौकी की पुलिस ने बहराइच-लखीमपुर की सीमा पर ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ लिया लेकिन चालक भाग निकला।

पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया गया है। वहीं, दुर्घटना में दम तोड़ने वाली मां-बेटी के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

थानाध्यक्ष मोहम्मद यासीन ने बताया कि दुर्घटना का केस दर्ज कर चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें