फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पर हमला कर ट्रैक्टर लूटने का प्रयास

Mon, 28 Dec 2015 09:54 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात अंतर्गत शेखदहीर निवासी ननके यादव (35) पुत्र ननकुन यादव ने बताया कि वह अपने ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर सोमवार शाम को गोलवाघाट के निकट स्थित एक प्रतिष्ठान पर आया था। जब वह ट्रैक्टर के टायरों को चेक कर रहा था। तभी लाठी डंडों से लैस होकर कुछ लोग पहुंच गए।
विज्ञापन


सभी ने ट्रैक्टर खड़ा करने का विरोध किया। ननके ने जब अपना पक्ष रखने की कोशिश की तो सभी ने हमला कर उसे पीट दिया। ननके मौके पर ही बेहोश हो गया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। इस हमलावर मौके से फरार हो गए।

जख्मी ननके को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखकर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफरकर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें