फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी को बंधक बनाकर मंदिर में की लूटपाट

Fri, 20 Nov 2015 10:47 PM IST
बहराइच/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर गांव में स्थित मनभावन मंदिर के पुजारी को रात में बदमाशों ने बंधक बनाकर मारापीटा। इसके बाद मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर दानपात्र से नगदी व अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। सुबह ग्रामीणों ने पुजारी को मुक्त कराया। पुलिस ने इस मामले में घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


हरदी थाना अंतर्गत ग्राम सिकंदरपुर में गांव के बाहर मनभावन मंदिर स्थापित है। मंदिर में गांव निवासी रावेंद्रनाथ पुत्र कृपाराम पुजारी के पद पर तैनात हैं। प्रतिदिन की तरह गुरुवार रात रावेंद्र ने पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर में ताला लगा दिया था। वह मंदिर परिसर में स्थापित अपनी झोपड़ी में सो रहे थे।

रात एक बजे के आसपास पहुंचे आधा दर्जन बदमाशों ने रावेंद्र को जगाया। फिर मंदिर की चाबी मांगी। पुजारी के इंकार करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई कर उसे झोपड़ी में ही रस्सी से बांध दिया। इसके बाद मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र में रखा छह हजार रुपये नगदी, मंदिर में लगे सोलर उपकरण, लाउडस्पीकर, गैस सिलेंडर व अन्य सामान लूटकर चंपत हो गए।
विज्ञापन


सुबह गांव के लोगों को सूचना मिली। इस पर लोगों ने पुजारी को मुक्त कराया। गुस्साए ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष शुभसुचित वर्मा मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि पुजारी से तहरीर लेकर जांच शुरू की गई है। शीघ्र ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें