कोटे का 22 सौ क्विंटल अनाज शुक्रवार रात बाजार में एक व्यापारी के गोदाम में पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। कालाबाजारी की रिपोर्ट में गोदाम मालिक व व्यापारी को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नानपारा के मोहल्ला हसनगंज निवासी मारुफ के गोदाम में शुक्रवार रात एसडीएम ने पुलिस के साथ छापा मारा था। इस दौरान दो स्थानों से करीब 22 सौ क्विंटत कोटे का गेहूं, चावल आदि बरामद किया गया। बताया कि मारूफ का गोदाम भग्गापुरवा के रहने वाले व्यापारी वसीम लारी ने किराए पर ले रखा था।
बड़ी मात्रा में कोटे का अनाज बरामदगी के मामले में एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। डीएम अभय के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक विमल गुप्ता ने गोदाम मालिक व व्यापारी के खिलाफ कालाबाजारी का केस दर्ज कराया है।