फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में तनाव, सीमा पर अलर्ट

Tue, 20 Dec 2016 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल के रूपनदेही जिले के एमाले समर्थित युवा संघ के पदाधिकारी की सोमवार को हुई हत्या के विरोध में एमाले व अनुषांगिक संगठन आंदोलित हो उठे हैं। नेपाल में बंद का आह्वान किया गया है। कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए नेपाल में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीमा पर वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। 
विज्ञापन


नेपाल के एकीकृत मार्क्सवादी लेनिन (एमाले) संगठन की ओर से नेपाल संसद में पेश किए गए संविधान संशोधन में खामियों के चलते आंदोलन चलाया जा रहा है। इस बीच एमाले युवा संघ के रूपनदेही जिलाध्यक्ष दुर्गा तिवारी की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी। इसकी सूचना पर संगठन के कार्यकर्ता भड़क गए।

भुटवल राजमार्ग को जगह-जगह जाम कर प्रदर्शन किया। नेपाल के पश्चिमांचल के 74 जिलों में बंदी की घोषणा की गई है। इसके चलते नेपाल पुलिस भी सतर्क हो गई है। सीमा से आने जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी हो रही है। उधर बांके जिला मुख्यालय व कोहलपुर में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें