पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
गिलौला के उच्च प्राथमिक विद्यालय मछहिया में तैनात शिक्षक अक्सर फोन पर एक विवाहिता को अश्लील टिप्पणी कर परेशान करता था। इसकी जानकारी महिला ने पति को दी। पति की सूचना पर सोनवा पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है।
बहराइच के थाना हुजूरपुर अंतर्गत ग्राम लौकीचक निवासी अभिमन्यू पुत्र रामलाल गिलौला क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मछियाही में शिक्षक के पद पर तैनात है। जिसके द्वारा सोनवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ फोन पर कई दिनों से अश्लील बाते की जा रही थी। इसकी जानकारी महिला ने पति को दी।