फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 रुपये के नकली सिक्कों की सप्लाई

Sat, 04 Jul 2015 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
 नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा बाजार में इस समय पांच रुपये के नकली सिक्के व्यापारियों के लिए मुसीबत बने हुए हैं।
विज्ञापन


सिक्कों की सप्लाई करने वाले लोग नकली सिक्का देकर असली नोट हासिल कर व्यवसाइयों को चूना लगा रहे हैं।

शनिवार को एक मोबाइल शॉप पर इसी तरह नकली सिक्के पकड़े गए। तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।

नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा इलाके में इस समय सिक्कों की किल्लत है। ऐसे मेें जिला मुख्यालय के कुछ लोग सिक्कों की सप्लाई बाजार में कर रहे हैं।

लेकिन, पांच रुपये के जो सिक्के व्यापारियों को पहुंचाए जा रहे हैं, उनमें सिक्के गिलट के न होकर रांगा के हैं।

 जिन्हें स्थानीय स्तर पर ढलान कर बाजार में पहुंचाया जा रहा है। इन सिक्कों की सप्लाई रेलवे स्टेशन, प्राईवेट रेलवे टिकट खिड़की के साथ होटलों व अन्य दुकानों पर भी हो रही है।
विज्ञापन


दुकानों पर फुटकर की मांग पूरा करने के लिए 100-100 रुपये के सिक्कों का बंडल बनाकर सप्लाई करने वाले नोट ले लेते हैं।

शनिवार को कस्बे के मोबाइल सर्विस सेंटर पर जब पैकेट पहुंचा तो गिनती के समय 100 रुपये में पांच-पांच के दो सिक्के नकली पाये गए।

देने वाले व्यक्ति ने अपना नाम रमेश छोटी बाजार बहराइच बताया। शिकायत करने पर रमेश ने 10  रुपये का दूसरा सिक्का तो दे दिया। लेकिन अन्य व्यापारी इन नकली सिक्कों को आसानी से नहीं पहचान पा रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें