फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र लापता

Sun, 10 Jul 2016 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुर्तिहा क्षेत्र से एक कक्षा पांच का एक छात्र शनिवार सुबह लापता हो गया। उसके पिता ने अपहरण की आशंका जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। मुर्तिहा क्षेत्र में बड़ी बोझिया निवासी सुशील (12) पुत्र सत्रोहन गौतम गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह घर से खेलने के लिए निकलने के बाद वह नहीं लौटा। पूरे दिन परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की। उसका पता नहीं चलने पर रविवार को पिता सत्रोहन गौतम ने कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने पुत्र के अपहरण की आशंका जतायी है। हालांकि किसी को नामजद नहीं किया है। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें