फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की हत्या कर शव लटकाया

Wed, 29 Jul 2015 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर में अपने मकान का निर्माण करा रहे कुलदीप (20) की मंगलवार रात कुछ लोगों ने पीटकर हत्या कर दी। इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को टिन शेड से लटका दिया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कुलदीप आरडी बाजपेयी इंटर कॉलेज महसी में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। उसे दो दिन से कुछ लोग धमकी दे रहे थे।

हालांकि, हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने छात्र के मोबाइल को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। 

खैरीघाट के रामसहायपुरवा धनावा निवासी पंचूराम बाजपेई कोटेदार हैं। शहर के कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत ढपालीपुरवा में वे अपनी जमीन पर मकान बनवा रहे हैं।

निर्माणाधीन मकान की देखभाल पंचूराम के पुत्र शिवदीप और कुलदीप (20) करते थे। मंगलवार को शिवदीप खेती के सिलसिले में रामसहायपुरवा चला गया, जिससे कुलदीप अकेला ही था।
विज्ञापन


इसी रात कुछ लोगों ने निर्माणाधीन मकान में घुसकर लोहे की रॉड से कुलदीप की पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए लाश को मकान के एक हिस्से में निर्मित टिन शेड के कमरे में लटका दिया।

सुबह आस-पड़ोस के लोगों ने मकान में शव लटका देखा तो कोटेदार पंचूराम को खबर दी। वह परिवार समेत रोते-बिलखते पहुंचे। सूचना पाकर कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार भी टीम के साथ पहुंचे।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव जमीन छू रहा था, जिससे ये लग रहा है कि हत्या के बाद इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए लटकाया गया है। मामला संदिग्ध है।

पंचूराम की तहरीर पर जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पंचूराम का कहना है कि बेटे को कुछ लोग दो दिन से मोबाइल पर निरंतर धमकी दे रहे थे लेकिन धमकी देने का कारण नहीं बता रहे थे।

इसका जिक्र कुलदीप ने कई बार परिवार के लोगों से किया लेकिन परिवारीजन मामला न बढ़ाने के चलते चुप्पी साधे रहे। पंचूराम का कहना है कि कमरे में रॉड भी मिली है, जिससे उसके पुत्र पर हमला कर हत्या की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें