फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 हजार रुपये न देने पर छात्र को परीक्षा कक्ष से भगाया

Wed, 11 May 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। रुपईडीहा स्थित लॉर्ड बुद्धा महाविद्यालय के दो कक्ष निरीक्षकों पर एक छात्र ने पांच हजार रुपये न देने पर परीक्षा से वंचित करने, कक्ष से मारपीटकर भगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


यह भी कहा कि महाविद्यालय में सामूहिक नकल कराई जाती है, जिसके लिए छात्रों से दस हजार रुपये वसूले जाते हैं। छात्र ने कक्ष निरीक्षकों व महाविद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कुलपति व एसपी को पत्र भेजा है।

देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जगतापुर गांव निवासी रामजी रुपईडीहा स्थित लार्ड बुद्धा महाविद्यालय में एमए का प्राइवेट छात्र है। मंगलवार को वह समाजशास्त्र विषय के पांचवें पेपर इस्माइल दुर्खीम की परीक्षा देने महाविद्यालय देने गया था। 
विज्ञापन


छात्र का कहना है कि कॉपी व प्रश्न पत्र मिलने के बाद रामजी प्रश्नों को हल कर रहा था तभी कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक आ धमके। अनुक्रमांकों की जांच के बाद उन्होंने छात्रों से रुपये जमा करने की बात कही।

कहा कि जिनके रुपये जमा नहीं है वे  परीक्षा से वंचित कर दिए जाएंगे। रामजी का कहना है कि पहले वह पांच हजार रुपये दे चुका था। इस बार जब उसने रुपये देने से मना कर दिया तो कक्ष निरीक्षक आग बबूला हो उठे।

दोनों ने रामजी से कॉपी छीन ली। उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर क्लास से बाहर कर दिया गया। बुधवार को रामजी ने इस मामले में कुलपति व एसपी को पत्र भेजा है। 

आरोप गलत ः प्राचार्य

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फजल अब्बास रिजवी ने कक्ष निरीक्षकों पर लगे आरोपों को नकारा है। उन्होंने कहा कि छात्र ने साजिश के तहत नकल कराने व अवैध वसूली का आरोप लगाया है। यदि उसे कोई समस्या थी, वह मुझसे संपर्क कर सकता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें