फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार की गला रेतकर हत्या

Fri, 16 Jun 2017 10:32 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
हत्या के बाद बिलखते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगरौर गांव के पास स्थित एक ईंट-भट्ठे के चौकीदार की गुरुवार की रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव सुबह ईंटाें के ढेर के बीच पड़ा मिला। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को काफी दूर तक घसीटा। परिवारीजन किसी से रंजिश की बात से इन्कार कर रहे हैं। ऐसे में बदमाशों द्वारा वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। एसपी सिटी ने फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वॉयड के साथ घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के गोविंदापुर गांव निवासी पतीराम (65) पुत्र रामअवतार बहराइच-गोंडा मार्ग पर नगरौर गांव के पास स्थित ओमप्रकाश के ईंट-भट्ठे पर चौकीदारी का काम करता था। प्रतिदिन की तरह गुरुवार की शाम पतीराम गांव से भोजन करके चौकीदारी के लिए आया।

इसी बीच रात में बदमाशों ने पतीराम की गला रेतकर हत्या कर दी। जहां पर हत्या की गई, वहां से लगभग 20 मीटर तक शव को घसीटकर ईंटों के ढेर के बीच छोड़ दिया। शुक्रवार को सुबह जब मजदूर ईंट-भट्ठे पर काम करने पहुंचे तो भट्ठे के कार्यालय पर चौकीदार पतीराम को न देख खोजबीन शुरू की। मजदूर जब ईंटों के ढेर के निकट पहुंचे तो पतीराम का लहूलुहान शव देखकर भौचक रह गए।
विज्ञापन


सूचना पाकर ईंट-भट्ठा मालिक ओमप्रकाश व गांव के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश दीक्षित फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंचे और फोटोग्राफी कर साक्ष्य एकत्रित किए।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने कहा कि पतीराम की किसी से कोई रंजिश नहीं थी और न ही कोई विवाद चल रहा था। ऐसे में हत्या के कारणों को लेकर पुलिस असमंजस में है। एसपी सिटी ने कहा कि ब्लाइंड मर्डर होने के बावजूद साक्ष्य के आधार पर जांच शुरू की गई है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 

गोंडा रोड पर स्थित खन्ना भट्ठे पर हत्या की वारदात हुई। भट्ठा मालिक ओमप्रकाश ने बताया कि इस ईंट-भट्ठे को वह पांच वर्षों से किराए पर संचालित कर रहे हैं। लगभग दो वर्षों से पतीराम उनके यहां चौकीदारी का काम कर रहा था। किसी से कोई विवाद नहीं था। 

पुलिस को ईंट-भट्ठे की ईंटें लूटने वाले बदमाशों पर शक हो रहा है। पुलिस का कहना है कि परिवारीजनों व आसपास गांव के लोगों के मुताबिक वृद्ध पतीराम की किसी से दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में हो सकता है कि रात में बदमाश ईंटें लूटने के प्रयास में आए हों। चौकीदार ने विरोध किया हो तो उसकी गला रेतकर हत्या कर दी हो। अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस हत्या के कारण तलाश रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें