फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से लायी जा रही चरस के साथ तस्कर दबोचा

Tue, 22 Mar 2016 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बहराइच
विज्ञापन
एसएसबी की गिरफ्त में चरस के साथ तस्कर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
विज्ञापन
नेपाल से तस्करी करके लाई जा रही चरस की खेप के साथ एसएसबी के जवानों ने एक युवक को मंगलवार सुबह दबोचा है। उसके कब्जे से चार किलो 900 ग्राम चरस और एक बाइक बरामद हुई है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 49 लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन


एसएसबी सातवीं वाहिनी डी कंपनी बलई गांव आउट पोस्ट के कंपनी कमांडर विजय कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार भोर नेपाल से चरस की खेप तस्करी कर लाये जाने की सूचना मिली थी। सुबह जवानों को मिहींपुरवा की तरफ से एक व्यक्ति बाइक से आता दिखा।

रेलवे स्टेशन के निकट युवक को रोका गया तो उसने भागने की कोशिश की लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान युवक के बाइक की डिक्की से पांच किलो चरस बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान नार सिंह पुत्र बिकाऊ निवासी पुरैना सर्रा कला मोतीपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह चरस की खेप को लखीमपुर के रास्ते दिल्ली भेजने की फिराक में था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें