फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती बोली, रिसिया चेयरमैन के इशारे पर सभासद ने मुझे अगवा किया

Sat, 07 May 2016 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। सभासद द्वारा अगवा की गई युवती के कोर्ट में कलमबंद बयान से सनसनी फैल गई है। उसने कहा है कि रिसिया नगर पंचायत के चेयरमैन राजेश निगम के इशारे पर सभासद वकील अहमद ने उसे अगवा कर अपने सहयोगी संग उससे गैंगरेप किया।
विज्ञापन


इस पर शुक्रवार देर रात पुलिस ने चेयरमैन की गिरफ्तारी के लिए उनके घर में दबिश दी लेकिन वे नहीं मिले।

रिसिया के एक मोहल्ले की 23 वर्षीय युवती को बीते सप्ताह सभासद वकील ने अपने सहयोगी नौशाद संग मिलकर अगवा कर लिया था। युवती को रिसिया पुलिस ने एसओजी की मदद से कानपुर से खोज निकाला था।

आरोपी सभासद वकील को भी गिरफ्तार कर लिया गया। महिला पुलिस अभिरक्षा में युवती ने अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत पर पेश होकर कलमबंद बयान दिया है।
विज्ञापन


युवती का कहना है कि ब्यूटी पार्लर से लौटते समय सभासद वकील ने अपने सहयोगी नौशाद की सहायता से तमंचे के बल पर उसे अगवा कर लिया था। इसके बाद कार से लेकर मोहम्मदा नाला पहुंचे।

यहां चेयरमैन राजेश निगम मौजूद थे। उन्होंने सभासद वकील को एक लाख रुपये देकर कहा कि लड़की को ले जाओ, मैं इसके बाप को देख लूंगा। युवती ने कहा है कि वकील व नौशाद ने लखनऊ के होटल में तीन दिन तक उससे रेप किया।

इसके बाद सभी उसे कानपुर ले गए। जब वहां से दिल्ली ले जाने की कोशिश हो रही थी तभी पुलिस ने दबोच लिया। युवती के बयान के आधार पर एसपी सालिकराम ने रिसिया पुलिस को चेयरमैन की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार रात रिसिया पुलिस ने छापेमारी की लेकिन चेयरमैन नहीं मिले। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार का कहना है कि तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें