फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल ले जाई जा रही 45 क्विंटल दाल बरामद

Sat, 17 Sep 2016 11:25 PM IST
बहराइच
विज्ञापन
दाल की हो रही तस्करी - फोटो : PTI
विज्ञापन
भारत से तस्करी कर नेपाल ले जायी जा रही अरहर दाल की खेप को रुपईडीहा पुलिस ने शनिवार देर शाम बैरियर पर चेकिंग के दौरान पकड़ा। पिकप वाहन में लदी दाल को नेपाल ले जाने के कोई कागजात चालक के पास नहीं थे।
विज्ञापन


न ही मंडी समिति का कागज उपलब्ध था। जांच के दौरान पिकप सवार एक व्यक्ति फरार हो गया। जबकि चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर पिकप वाहन समेत दाल को सीज कर दिया है। बरामद दाल की कीमत भारतीय बाजार में 3.60 लाख रुपये व नेपाल में 07 लाख से अधिक की बताई जा रही है। 

रुपईडीहा थाना क्षेत्र में भारत नेपाल सीमा पर रुपईडीहा कस्बा स्थित है। शनिवार देर शाम को रुपईडीहा थानाध्यक्ष छोटक यादव की अगुवाई में थाने के सिपाही पुलिस बैरियर पर नेपाल से आने और जाने वालों की तलाशी ले रहे थे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि इसी दौरान पिकप वाहन संख्या यूपी 32 सीजेड 4623 बैरियर पर पहुंची। उसे रोंककर तलाशी ली गई तो पिकप पर अरहर दाल के बोरे लदे हुए थे। बोरों को जांचने के बाद जब वाहन चालक से कागजात मांगे गए तो वह आनाकानी करने लगा।

इसी दौरान पिकप पर सवार एक व्यक्ति लघु शंका के बहाने पुलिस को चकमा देकर खिसक गया। जबकि चालक को सिपाहियों ने दबोच लिया। वह न ही व्यापारिक फर्म और न ही मंडी समिति का कागज दिखा सका।

वह अरहर दाल के खेप की तस्करी कर नेपाल की सीमा में ले जाने की फिराक में था। पिकप वाहन पर 45 क्विंटल अरहर की दाल लदी हुई थी। दाल को बरामद कर पिकप वाहन समेत सीज कर दिया गया है। चालक की पहचान गुलफाम बेग निवासी पुरानी बाजार नानपारा के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें