फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली छात्रा का अपहरण

Sat, 27 Aug 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया क्षेत्र में शनिवार सुबह स्कूल जा रही हाईस्कूल की छात्रा अपहरण हो गया। गांव के बाहर बाइक सवार दो युवकों ने कट्टे से धमकाकर छात्रा को अगवा कर लिया। इस दौरान किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक बाइक सवार युवक फरार हो गए।
विज्ञापन


इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर परिवारीजनों ने तलाश की लेकिन सुराग नहीं लग सका। पिता की तहरीर पर पुलिस छानबीन कर रही है। रिसिया क्षेत्र में श्रावस्ती की सीमा पर स्थित एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी शनिवार सुबह स्कूल जा रही थी।

वह हाईस्कूल की छात्रा है। गांव से एक किलोमीटर दूर बाइक सवार दो युवकों ने छात्रा को रोका और तमंचे से धमकाकर बाइक पर बिठा लिया। इस पर छात्रा ने शोर मचाया लेकिन गोली मारने की धमकी देकर आरोपी उसे बाइक पर बिठाकर भाग निकले। छात्रा की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े।
विज्ञापन


प्रत्यक्ष दर्शियों ने तत्काल सूचना छात्रा के परिवारीजनों को दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और अगवा छात्रा की तलाश की गई। रिसिया और सोनवा पुलिस को घटना से अवगत कराया गया लेकिन अपहरणकर्ताओं का सुराग नहीं लग सका।

छात्रा का भी पता नहीं चला। इस पर पिता ने घटना की तहरीर थाने पर दी है। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। घटनास्थल बहराइच-श्रावस्ती की सीमा पर है। ऐसे में श्रावस्ती पुलिस से भी संपर्क साधा गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें