फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में युवाओं के दो गुट भिड़े, चार गिरफ्तार

Sat, 27 Aug 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के बैंक रोड से लेकर सिल्थाम चौराहे तक शुक्रवार रात युवाओं के दो गुटों में करीब एक घंटे तक जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान इस रोड पर लोगों की आवाजाही ठप हो गई। लोग घरों में दुबक गए। कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले यह सभी लोग भाग गए। इस दौरान युवकों ने लाठी, डंडों, पत्थरों से एक-दूसरे को मार रहे थे। मारपीट में तीन युवक घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और स्पष्ट चेतावनी दी कि नगर में अराजकता करने वालों के खिलाफ बख्शा नहीं जाएगा। मारपीट करने वाले युवाओं के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई की भी पुलिस तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि चंपावत जिले के बाराकोट निवासी कुछ युवा यहां सेरा मोहल्ले में किराए के कमरे में रहते हैं। शुक्रवार रात जब यह लोग अपने कमरे को जा रहे थे तो बैंक रोड पर खड़े कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक दिया और सीधे मारपीट को उतारू हो गए। इनमें दो कॉलेज के छात्र भी हैं। बिना किसी बात के इन युवकों ने दीपक वर्मा, उसके भाई मनन वर्मा और दूसरे दीपक वर्मा के साथ मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडों से किए गए हमले में दीपक वर्मा के दो दांत टूट गए। उसकी मोटरसाइकिल भी तोड़ दी।

शनिवार को दीपक वर्मा ने कोतवाली में तड़ीगांव (थल) निवासी रवि भट्ट, पौण निवासी रोहित वल्दिया, रई निवासी रोहित कार्की, खड़कोट निवासी गौरव बिष्ट और निक्कू नाम के युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 147, 323, 341, 325, 504, 506, 427 में मुकदमा कर चार युवकों को चंडाक रोड से गिरफ्तार कर लिया। निक्कू नाम का युवक फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दी। एसपी ने कहा है कि किसी को भी अराजकता की इजाजत नहीं दी जाएगी। नगर में राह चलते लोगों को परेशान करने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है। ऐसे तत्वों के खिलाफ गुंडा एक्ट में भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें