फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमहल के नौकर की हत्या, शव जंगल में फेंका

Thu, 04 Apr 2019 10:21 PM IST
Praveen Singh न्यूज डेस्क, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़नापुर राजमहल के नौकर की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। नौकर के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मुंह, नाक और कान से खून निकल रहा था। वह बुधवार दोपहर को अचानक राजमहल से लापता हो गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात के कारणों का पता लगाया जा रहा है। राजकुमारी देविना सिंह ने मौके पर जाकर शव को देखा। कोतवाली देहात थाना अंतर्गत टेपरा चाईनपुरवा निवासी केशवराम (41) लगभग 10 साल से बेड़नापुर राजमहल में नौकर था। वह राजमहल की देखभाल करता था।

बाहर के कामों को भी पूरा करता था। बुधवार दोपहर अचानक वह राजमहल से लापता हो गया। उसके गायब होने पर महल में खोजबीन शुरू हुई, लेकिन पता नहीं चल सका। परिवार के लोग उसकी तलाश में महल भी पहुंचे। गुरुवार दोपहर में कुछ लोगों ने राजमहल के पीछे जंगल में केशवराम का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। राजकुमारी देविना सिंह भी मौके पर गईं। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज केदार राम और प्रभारी निरीक्षक एके सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस क्षेत्राधिकारी त्रयंबकनाथ दूबे ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

केशवराम के चेहरे पर चोट के निशान थे। मुंह, नाक और कान से खून भी निकल रहा था। उसकी पैंट खुली हुई थी। चप्पल पास में ही पड़ी थी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लिया
केशवराम बुधवार दोपहर से लापता होने के बाद से मोबाइल नहीं उठा रहा था। परिवार के लोग फोन मिलाकर थक चुके थे। उसकी पत्नी केशरानी का कहना है कि कई बार फोन करने पर घंटी बजती रही, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। मौके पर उसका मोबाइल मिला है। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर सर्विलांस पर डाल दिया है।
विज्ञापन


पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
केशवराम की पत्नी गोद में बच्चे को लिए पछाड़े खा-खाकर गिर रही है। उसकी तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें