फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन

Fri, 09 Sep 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महिलाओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शराब की बिक्री व अवैध कारोबार पर रोक के लिए आंदोलित मझाव गांव की महिलाओं ने बड़ी संख्या में शुक्रवार को बदलू बाबा नामक स्थान पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुर्तिहा कोतवाली पुलिस को ज्ञापन सौंपा। मुर्तिहा क्षेत्र में मझाव कालोनी स्थित बदलू बाबा नामक स्थान पर एकत्र हुई महिलाओं ने शुक्रवार को एक बैठक की।
विज्ञापन


बैठक में महिला ग्राम संगठन की पानमती, मुन्नी देवी, वीरमती, चंद्रावती, सत्तन, तारादेवी, राम प्रवेश गौतम, आशा देवी व अन्य लोगों ने शराब की बिक्री बंद करने के लिए आवाज बुलंद की। उन्होंने नारे लगाए कि खत्म करो दारू का खेल वरना जाओगे जेल। महिलाओं ने बभनिया फाटा तक प्रदर्शन किया।

इस दौरान हुई सभा में महिलाओं ने क्षेत्र में अवैध शराब की भी बिक्री रोकने की मांग की। कहा कि क्षेत्र में शराब का ठेका बंद कर नेपाल से हो रही शराब की तस्करी को रोका जाए। अवैध कच्ची शराब की बिक्री पर रोक लगाई जाए। महिलाओं ने कहा कि बच्चे शराब का सेवन कर बिगड़ रहे हैं जिससे घर में आए दिन झगड़े होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें