फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों की तलाश में भटकती रही पुलिस, हो गई लूट

Thu, 21 Jul 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में बदमाशों के सक्रिय होने की सटीक मुखबिरी के बावजूद बुधवार रात पुलिस कुछ नहीं कर सकी। पुलिस सक्रियता पर डकैतों का गिरोह भारी पड़ा। डकैतों ने पुलिस को धता बताते हुए एक मकान में धावा बोल दिया। पिता-पुत्र को बंधक बनाकर नकदी, जेवरात समेत काफी सामान लूट ले गए।
विज्ञापन


मुखबिरी के आधार पर वायरलेस सेट पर बदमाशों की लोकेशन नानपारा सीओ और कोतवाल को बताए जाने के बावजूद पुलिस हाथ मलती रही। सुबह डकैती की सूचना मिलने पर अधिकारी सकते में आ गए। आनन फानन में केस दर्ज किया गया। इसके बावजूद डकैतों का पता नहीं चल सका है।

जिले के नानपारा क्षेत्र में बुधवार रात डकैतों के एक गिरोह के सक्रिय होने की सूचना पुलिस को मिली थी। मुखबिर ने डकैतों की लोकेशन तक पुलिस अधिकारियों को बताई। इस बारे में वायरलेस पर संदेश प्रसारित किया गया। एसपी सालिकराम वर्मा ने किसी भी हालत में डकैतों को दबोचने का फरमान जारी किया।
विज्ञापन


सीओ अजय भदौरिया और नानपारा कोतवाल पीके सिंह डकैतों की खोज में निकले। इसके बावजूद पुलिस कुछ नहीं कर सकी। डकैतों ने आधी रात के करीब नानपारा चीनी मिल से चंद कदम की दूर पचपेड़वा निवासी जाकिर अली के घर धावा बोल दिया। खुफिया पुलिस टीम का अधिकारी बताते हुए डकैतों ने ग्रामीण के दरवाजा खोलवाया।

घर में दाखिल होते ही लूटपाट शुरू कर दी। जाकिर व उसके पुत्र सुहेल ने डकैतों का विरोध किया तो तमंचे से धमकाकर दोनों को चारपाई से बंाध दिया। अलमारी से 17 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात समेत लगभग 50 हजार की संपत्ति को लूटकर डकैत भाग निकले। सुबह पिता-पुत्र किसी तरह मुक्त हुए और पुलिस को सूचना दी।

इस पर नानपारा पुलिस सकते में आ गई। पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर मुआयना किया। प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह ने बताया कि कहीं चूक हुई है। केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें