फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाकों से डोली धरती, थर्राया आसमान

Wed, 02 Dec 2015 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दिन के करीब 11:40 बजे थे। लोग अपने-अपने काम में व्यस्त। कोई दफ्तरों में फाइलें निपटा रहा था तो कोई घर के कामकाज। इसी बीच आसमान में अचानक तेज धमाका हुआ।
विज्ञापन


लोग कुछ समझ पाते कि इतने में दूसरा और फिर तीसरा धमाका। धरती डोल गई और आकाश थर्रा उठा। जो जहां जैसे हाल में था, बाहर की ओर भागा।

एक पल के लिए लगा कि भूकंप है लेकिन आसमान में धमाका समझ से परे था। धमाके के पांच से छह मिनट बाद जेट प्लेन गुजरा, जिससे लोग अज्ञात आशंका सा सहम उठे। काफी देर बाद हालात सामान्य हुआ लेकिन अब तक धमाके के कारणों का पता नहीं लग सका है।

बुधवार को बहराइच में कुछ देर के लिए लोगों की सांसें ही अटक गईं। आसमान में एक के बाद एक हुए तीन धमाकों से भूकंप के कंपन का अहसास हुआ।

धमाके इतने जबरदस्त थे कि खिड़कियां हिल गईं। रसोई में रखे बर्तन भरभराकर गिर गए। लोग घर और दफ्तरों के बाहर भागे। सीएमओ कार्यालय के सभागार में चल रही आशा बहुओं की बैठक में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


आशा बहुएं चीखते हुए बाहर दौड़ीं। वहीं, कटी चौराहा, दोनक्का, दरगाह शरीफ, छावनी बाजार, पानी टंकी चौराहा, घंटाघर इलाके में भी भगदड़ मच गई। ग्रामीण अंचलों में भी यही हाल रहा।

धमाकों के पांच मिनट बाद ही जेट प्लेन आकाश में गुजरा। सीमावर्ती क्षेत्र होने के चलते लोग अज्ञात आशंका से सिहर उठे। हालांकि, एक घंटा बाद तक हालात सामान्य देख लोगों ने राहत की सांस ली।

इस मामले में पुलिस महकमे के इंटेलिजेंस ब्यूरो के निरीक्षक ओपी दूबे से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कभी-कभी जेट प्लेन के बादलों के टकराने पर धमाके होते हैं। जो धमाका महसूस किया गया, उससे अलग रहा कि वैज्ञानिक परीक्षण हो, फिलहाल जांच की जा रही है।

खुफिया एजेंसियां अलर्ट : एडीएम

बहराइच में बुधवार दोपहर आसमान में हुए रहस्यमय धमाके से अधिकारी भी हलाकान हैं। अपर जिलाधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि धमाके का केंद्रबिंदु बहराइच ही था, जिसके चलते तेज कंपन्न का एहसास हुआ।

उन्होंने कहा कि एयरफोर्स के गोरखपुर और लखनऊ बेस कैंप से संपर्क साधा गया है लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। इसके चलते खुफिया एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। धमाके के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें