फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान और दुकान से एक लाख की चोरी

Mon, 09 Nov 2015 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। मिहींपुरवा कस्बे में चोरों ने एक दुकान और एक मकान से नकदी तथा अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। लगभग एक लाख की संपत्ति चोर समेट ले गए हैं। इस मामले में पीड़ितों ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन



मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुद्वारा कॉलोनी निवासी किशोरीलाल पोरवाल की मशीनरी स्टोर की दुकान मिहींपुरवा कस्बे में सर्वोदय इंटर कॉलेज के सामने है। प्रतिदिन की तरह किशोरीलाल दुकान बंद कर रविवार रात घर चले गए थे।

इसी रात चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर प्रवेश किया और कैश काउंटर में रखे ढाई हजार रुपये नकदी व मशीनरी के सामान चुरा ले गए। यहां 60 हजार से अधिक की संपत्ति पर चोरों ने हाथ साफ किया है।
विज्ञापन


इसके बाद कुछ दूरी पर स्थित रामनाथ गिरि के दुकान और मकान में घुसकर चोरों ने इन्वर्टर, बैट्रा व घरेलू उपयोग के सामान पर हाथ साफ किया।

दोनों पीड़ितों के मुताबिक चोर लगभग एक लाख की संपत्ति समेट ले गए हैं। इस मामले में थाने पर तहरीर दी गई है। अभी केस दर्ज नहीं हुआ है।

लूट की बाइक व मोबाइल के साथ दो बंदी

बहराइच। जरवलरोड पुलिस ने लूट की बाइक, मोबाइल व नगदी के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस भी मिला। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

जरवलरोड थानाध्यक्ष धनंजय सिंह रविवार को दरोगा व सिपाहियों के साथ गश्त कर रहे थे तभी सर्विलांस टीम के अरुणेश कुमार व रमेश राय ने दो बदमाशों के होने की पुष्टि की।

इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। यहां से कैसरगंज थाना क्षेत्र के सोनारी गांव निवासी अन्नू कुमार वर्मा पुत्र बरसाती लाल और प्यारेपुर गांव निवासी सलमान पुत्र सैयाज को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


इनके कब्जे से 26 अक्तूबर को लूटी गई एक बाइक, मोबाइल व 2150 रुपये की नगदी बरामद हुई। तलाशी में इनके पास से एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद हुआ।

एसपी एसआर वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य किया है। घटना का खुलासा करने पर एसपी ने टीम को दो हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें