फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग में एक घायल

Thu, 23 Jun 2016 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भिनगा में तहसील तिराहे के निकट बाजार में गुरुवार शाम एक गांव के मौजूदा और पूर्व प्रधान पक्ष में भिड़ंत हो गई। इस दौरान की गई फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। दिनदहाड़े फायरिंग से बाजार में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूर्व प्रधान सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पूर्व प्रधान की बंदूक भी बरामद कर ली है। 
विज्ञापन


भिनगा क्षेत्र में ग्राम परशुरामपुर मजरा शिवबालक पुरवा निवासी चंद्रसेन पूर्व प्रधान है। पुलई गत चुनाव में प्रधान पद पर विजयी हुआ था। चुनावी को लेकर दोनों पक्ष में तनाव चल रहा है। गुरुवार को चंद्रसेन अपने भतीज योगेश कुमार की खलवा बाजार स्थित जूता चप्पल की दुकान पर बैठा था।

वहां पटीदारी का भतीजा करिया (25) पुत्र अमृतलाल भी मौजूद था। करिया पान मसाला लेने बाहर निकला था। आरोप है कि पहले से मौजूद ग्राम प्रधान पुलई व उसके भाई लल्लन ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली करिया के पेट व कमर में लगी। गोली की आवाज सुन निकले चंद्रसेन व योगेश ने भी फायरिंग किया।
विज्ञापन


अस्पताल तिराहे के निकट हुई घटना से बाजार में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बंदूक सहित चंद्रसेन, योगेश कुमार व करिया को हिरासत में ले लिया। घायल करिया को जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह के मुताबिक दोनों पक्ष थाने में मौजूद हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। मामला चुनावी रंजिश का है। गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें