फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे बुजुर्ग ने लगाई फांसी

Sun, 04 Sep 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राधापुरवा जुगरा माफी गांव निवासी एक बुजुर्ग ने घर खर्च के लिए साल भर पूर्व गांव के एक व्यक्ति से आठ हजार रुपये उधार लिए थे। कर्ज देने वाला व्यक्ति इधर कुछ दिनों से तगादा कर रहा था। इससे परेशान बुजुर्ग ने पैसों के इंतजाम में मदद नहीं करने पर शनिवार रात अपने बेटे को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


इसके बाद जब परिवार के लोग सो गए तो बुजुर्ग ने फांसी लगा ली। सुबह फंदे पर उसका शव लटका देख घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बौंडी थाना अंतर्गत राधापुरवा जुगरामाफी गांव निवासी नकछेद (60) मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था।

पारिवारिक खर्च के लिए साल भर पूर्व उसने गांव के एक व्यक्ति से आठ हजार रुपये उधार लिए थे। उसने दो-तीन महीने में रकम लौटाने की बात कही थी। मगर बाढ़ और कटान के चलते इधर कई दिन से नकछेद को काम नहीं मिल रहा था। ऐसे में घर खर्च चलाना भी दूभर हो रहा था। नकछेद ने बेटे मोहम्मद आरिफ से कर्ज चुकाने के लिए कुछ रकम जुटाने को कहा था।
विज्ञापन


मगर आरिफ भी मजदूरी कर रकम नहीं जुटा सका। इधर कुछ दिनों से कर्ज देने वाला व्यक्ति रकम लौटाने के लिए नकछेद पर दबाव बना रहा था। इसी को लेकर परेशान नकछेद ने शनिवार रात पुत्र आरिफ को भला-बुरा कहा। परिवार के लोगों ने किसी तरह उसे शांत कराया।

मगर बेटे से विवाद के बाद क्षुब्ध नकछेद ने रात में परिवारीजनों के सो जाने पर घर के बड़ेर में फंदा बांधकर फांसी लगा ली। सुबह परिवारीजन सोकर उठे तो फंदे पर उसका शव लटका देख घर में कोहराम मच गया।

सूचना पाकर बौंडी थानाध्यक्ष विनोद कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरिफ का कहना है कि कर्जे चुकाने में असमर्थता व रात में विवाद होने से क्षुब्ध होकर पिता ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें