फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्री को फंदे पर लटका मां ने भी लगा ली फांसी

Sun, 28 May 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
सेमरी मलमला गांव निवासी एक दंपती में शनिवार देर शाम चारा खिलाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पति खेत को चला गया। विवाद से क्षुब्ध पत्नी एक वर्षीय बच्ची को लेकर मुर्तिहा रेंज के बभनिया फाटा जंगल में गई। यहां उसने बच्ची को साड़ी से फांसी लगाकर लटका दिया। इसके बाद पत्नी ने खुद फांसी लगाकर जान दे दी। अभी तक इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के सेमरी मलमला गांव निवासी रीता देवी पत्नी कंधई चौहान से शाम को पशुओं को चारा खिलाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद कंधई खेत को चला गया। विवाद से क्षुब्ध रीता अपनी एक वर्षीय पुत्री बबिता को साथ लेकर मुर्तिहा रेंज के बभनिया फाटा जंगल में चली गई। यहां पर उसने पुत्री को साड़ी के फंदे से लटका दिया। इसके बाद खुद पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी।

आसपास के लोग जंगल में गए तो माजरा देखकर सन्न रह गए। उन्होेंने सूचना कंधई को दी। सूचना पाकर मुर्तिहा कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। कंधई की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


इस मामले में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव का कहना है कि उनकी ड्यूटी दरगाह मेले में लगी है। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें