फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती हत्याकांड में शामिल बदमाश गिरफ्तार

Sun, 27 Dec 2015 10:24 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरखापुर गांव में दो माह पूर्व हुए सनसनीखेज दंपती हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस, सर्विलांस सेल व स्वाट टीम ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लूटा गया मोबाइल व जेवरात आदि बरामद हुए हैं। दो अन्य बदमाशों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी तलाश में दबिश शुरू की गई है। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


मुर्तिहा कोतवाली अंतर्गत हरखापुर गांव निवासी रामकुमार गुप्ता व उनकी पत्नी विश्वकांती देवी की 20 अक्तूबर की रात धारदार हथियार से सोते समय हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद घर में लूटपाट भी हुई थी। इस वारदात का खुलासा करने के निर्देश डीआईजी जेपी सिंह ने मौके का निरीक्षण करते हुए दिए थे लेकिन डीआईजी के आदेश के बाद भी तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझा नहीं सके। इसके चलते एसपी ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राजाराम यादव को हटाते हुए एसआई विनोद यादव को मुर्तिहा कोतवाली का प्रभार सौंपा लेकिन वह भी हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सके। जिसके चलते सप्ताह भर पूर्व उन्हें हटाते हुए एसआई विनोद अग्निहोत्री को कोतवाली का जिम्मा दिया गया। एसआई विनोद अग्निहोत्री ने स्वाट टीम प्रभारी संजय दूबे व सर्विलांस सेल के रमेश राय के साथ मामले की छानबीन शुरू की।

इस दौरान मिश्रीलाल पुरवा के पास से मोतीपुर थाना क्षेत्र के उर्रा गांव निवासी मैनुद्दीन उर्फ खुरचाली को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक लोहे का बांका, मोबाइल सेट व सोने-चांदी के कुछ जेवरात बरामद किए गए। एसपी सालिकराम वर्मा व एएसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद भूषण पांडेय ने बताया कि टीम से पूछताछ में हरखापुर गांव निवासी रईस व सीतापुर निवासी नईम के साथ एक अन्य के वारदात में शामिल होने की बात सामने आई है। जिसे लेकर दबिश दी जा रही है। टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें