फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर में डूबकर मासूम की मौत

Wed, 24 Jun 2015 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
करीम गांव निवासी एक मासूम की माइनर में डूबकर मौत हो गई। काफी देर तक जब मासूम घर नहीं लौटा तो तलाश शुरू की गई। उसका शव नहर में उतराता हुआ मिला।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना अंतर्गत करीम गांव निवासी चौधरी का आठ वर्षीय बेटा गोलू बुधवार सुबह खेलते हुए गांव से कुछ दूरी पर बहने वाली सहाबा माइनर पर पहुंच गया था।
यहीं पर खेलते हुए वह नहर में डूब गया। देर शाम तक जब गोली घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। गांव के लोगों ने गोलू को माइनर के निकट देखने की बात परिवारीजनों को बताई।
विज्ञापन

परिवारीजन खोजबीन करते हुए जब माइनर के निकट पहुंचे तो वहां गोलू का उतराता हुआ शव देखा। इस पर परिवार के लोग बिलख उठे। आनन फानन में शव को नहर से निकालकर पंचनामा के बाद दफना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें