फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली युवक को बदमाशों ने ट्रेन से फेंका, मौत

Fri, 13 Jan 2017 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र से कमाकर घर लौट रहे नेपाल के एक युवक को बदमाशों ने रात में ट्रेन में मारापीटा और बाबागंज व नानपारा रेलवे स्टेशन के मध्य नीचे फेंक दिया। सुबह युवक का शव बहराइच-नेपालगंज रेल प्रखंड पर भवनियापुर गांव के निकट पटरी के पास मिला। शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। उसके पास कुछ फटे नोट बरामद हुए जिनमें खून लगा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


नेपाल के दैलेख जिला अंतर्गत रुकुम निवासी मोती कामी (35) पुत्र नैन सिंह महाराष्ट्र के बांबे डिमोली सोसाइटी में वाचमैन का काम करता था। उसके साथ मुंबई में पत्नी और एक बेटी भी रहती थी। दो बेटे व एक बेटी नेपालगंज में रहकर पढ़ाई करते हैं। चार-छह माह में मोती नेपाल आता था। बुधवार को वह मुंबई से नेपाल के लिए रवाना हुआ।

लखनऊ तक ट्रेन से आने के बाद बहराइच बस से पहुंचा। बहराइच से नेपालगंज जाने वाली रात्रि कालीन ट्रेन पर सवार हुआ। सुबह मोती का शव रेलवे ट्रैक पर नानपारा-बाबागंज रेलवे स्टेशन के मध्य भवनियापुर गांव के निकट बरामद हुआ। शरीर में कई जगह चोटों के निशान थे।
विज्ञापन



ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोती के पास मिली डायरी में दर्ज मोबाइल नंबर पर संपर्क साधा तो मृतक की पहचान हुई। उसके महाराष्ट्र में नौकरी करने का पता चला। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि नेपाल में रह रहे मोती के मित्र जोरा सिंह ने दोपहर बाद मौके पर पहुंच मोती की शिनाख्त की है।

पुलिस के मुताबिक मृतक के पास से 100-100 चार नोट बरामद हुए जो फटे थे। उनमें खून भी लगा था। आशंका है कि ट्रेन में छीनाझपटी के दौरान बदमाशों ने उसे नीचे फेंका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें