फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से साढ़े 10 लाख की लूट

Mon, 17 Aug 2015 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/विशेश्वरगंज। तीन गांवों के चार घरों में रविवार रात लुटेरों ने खूब उत्पात मचाया। दो घरों से करीब साढ़े 10 लाख की संपत्ति लूट ले गए।
विज्ञापन


एक ग्रामीण के यहां लोगों की नींद खुलने पर लुटेरे भाग निकले। वहीं एक घर में पूरे परिवार को धारदार हथियार व लाठी-डंडों से पीटकर संपत्ति लूट ली।

इस परिवार में दंपती समेत पांच लोग घायल हुए हैं। चार लोग सीएचसी विशेश्वरगंज में भर्ती हैं, जबकि एक अधेड़ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगूदेवर गांव के मजरा नटवीर बाबापुरवा गांव निवासी सरजू उर्फ हरीराम यादव के घर रविवार रात चार बदमाश आ धमके।

आवाज सुनकर जगे परिवारीजनों ने शोर मचाया तो बदमाश उल्टे पांव भाग निकले। करीब दो घंटे के बाद बदमाशों ने गांव के ही मंशाराम के घर पर धावा बोल दिया।

यहां लुटेरों ने मंशाराम (55) की बल्लम व लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। बचाव कराने के लिए दौड़ी पत्नी सोनापती (50), पोती मनीषा (8), सुषमा (6), गुड़िया (25) राजू (15) को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


फिर लुटेरों ने यहां से एक लाख के जेवरात, कपड़ा, बर्तन समेत डेढ़ लाख की संपत्ति लूट ली। ग्रामीणों ने सभी को विशेश्वरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मंशाराम की गंभीर हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


उधर, कंछर निवासी राजेंद्र मौर्या के यहां भी रविवार देर रात चोरों ने पायल, मंगलसूत्र, फूल के बर्तन समेत एक लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया है।

पुरैना मसेहरा गांव निवासी हरिश्चंद्र पुत्र भूपविक्रम सिंह के यहां चोर घर के पीछे से अंदर दाखिल हुए। 30 हजार नकदी, तीन लाख के जेवरात समेत आठ लाख की संपत्ति चोर ले गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें