फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से किसान की मौत, साथी घायल

Thu, 17 Dec 2015 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/महसी। घना कोहरा हादसों का सबब बना है। गुरुवार तड़के भी एक किसान कोहरे के कारण दुर्घटना का शिकार हो गया।
विज्ञापन


वह ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गन्ना लादकर चीनी मिल जा रहा था और अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने में वाहन पलटने से उसकी मौत हो गई। किसान का साथी घायल हुआ है।

अन्य दुर्घटनाओं में दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग जख्मी हुए हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। दो घायलों की स्थिति नाजुक बनी है।

हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत रमपुरवा गांव निवासी किसान गोकरन (40) पुत्र सुकलू ने बुधवार को गन्ने की कटान कराई थी। गन्ने की खेप उसे परसेंडी चीनी मिल फखरपुर पहुंचानी थी।
विज्ञापन


इसके चलते वह गांव निवासी राम मूर्ति पाठक की ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गन्ना लेकर गुरुवार भोर चार बजे के आसपास गांव निवासी सहयोगी दौलत प्रसाद के साथ चीनी मिल के लिए रवाना हुआ।

ट्रैक्टर-ट्रॉली जब बहराइच-लखनऊ मार्ग पर टिकोरामोड़ के पास पहुंची तभी घने कोहरे के बीच अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने में ट्रैक्टर ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह खड्ड में पलट गई।

ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार गोकरन की मौके पर ही ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई, जबकि दौलत प्रसाद (32) घायल हुआ है। पुलिस ने मृतक किसान के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल ग्रामीण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उधर, गोंडा-बहराइच मार्ग पर बेरिया नहर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार गोंडा निवासी राधेश्याम (28) और प्रदीप कुमार (32) तथा नानपारा निवासी पुरुषोत्तम (42) व जगमोहन (32) घायल हुए हैं। इन सभी का भी इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इनमें प्रदीप की हालत नाजुक बनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें