फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम ने गलती से पिया मिट्टी का तेल, मौत

Sat, 26 Mar 2016 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बहराइच
विज्ञापन
केरोसिन पीने से हुई बच्चे की मौत - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 भिनगा के मटखनवा गांव में शुक्रवार शाम एक मासूम ने मिट्टी का तेल पी लिया। उसे परिवारीजनों ने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां से उसे बहराइच रेफर कर दिया गया। परिवारीजन उसे भिनगा के ही निजी डाक्टर के यहां ले गए। जहां मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टंड़वा बनकटवा के मजरा मटखनवा निवासी बरसाती चौहान पुत्र मालिक राम ट्रैक्टर चलाता है। शुक्रवार को वह ट्रैक्टर लेकर चला गया था। जबकि शाम करीब पांच बजे उसकी पत्नी खाना बनाने के लिए लकड़ी उठाने घर के बाहर चली गई।

वहीं उसका डेढ़ वर्षीय पुत्र कमल घर में खेल रहा था। इसी बीच घर में एक लीटर के डिब्बे में रखा कैरोसीन कमल ने पी लिया। जबकि बाकी बचे तेल को जमीन पर गिरा दिया। लकड़ी लेकर पहुंची महिला ने बच्चे को कैरोसीन के पास देखा तो उसे मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन


बरसाती ने कमल को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां हालत में सुधार होता न देख डॉक्टरों ने उसे बहराइच रेफर कर दिया। जिसे बहराइच न ले जाकर बरसाती द्वारा भिनगा के ही एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान कमल की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें