फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य मानवाधिकार आयोग ने डीजीपी से तलब की रिपोर्ट

Thu, 27 Apr 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य मानवाधिकार आयोग (एसएचआरसी) ने बहराइच में गैंगरेप पीड़िता के आत्महत्या करने के मामले में डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह और एसपी बहराइच से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


अपहरण व गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने पीड़िता को थाने से भगा दिया था, जिसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी थी।

‘अमर उजाला’ में गुरुवार को प्रकाशित इस खबर का संज्ञान लेते हुए एसएचआरसी की सदस्य आशा तिवारी ने पुलिस अधिकारियों को नोटिस भेजा है।

गैंगरेप पीड़िता की एफआईआर दर्ज करने की जगह उसे थाने से भगा देना गंभीर मामला है। बाद में जबरन मंगलवार को परिवारीजनों से सुलह समझौते पर साइन करा लिए गए थे।
विज्ञापन


इसके बाद युवती ने बुधवार को फिर से पुलिस को फोन  करके कार्रवाई की गुहार लगाई। इसे भी अनसुना कर दिया गया। जिसके बाद रात को युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें