फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण को अगवा कर कुल्हाड़ी से काट डाला

Sun, 29 Oct 2017 10:20 PM IST
बहराइच
विज्ञापन
हत्या के बाद बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अड़गोड़वा सियापुरवा गांव निवासी एक ग्रामीण को रात में बरामदे में सोते समय कुछ लोग अगवा कर ले गए। निर्ममतापूर्वक पिटाई करने के बाद उसकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। सुबह गांव से 500 मीटर की दूरी पर क्षत-विक्षत शव मिला। तब घर में कोहराम मचा। परिवार के लोग पुरानी रंजिश का मामला बता रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।  
विज्ञापन


मोतीपुर थाना अंतर्गत अड़गोड़वा सियापुरवा गांव निवासी लालबहादुर सिंह (58) की रंजिश गांव निवासी रामलाल, सुबेदार, जगसेन और बिरजा से चल रही थी। रंजिश के चलते कई बार दोनों पक्षों में झड़प भी हुई। कुछ दिनों पूर्व विपक्षियों ने लाल बहादुर को जानमाल की धमकी दी थी लेकिन पूर्व में हुए विवाद के तहत लालबहादुर ने विवाद को हल्के में लिया।

शनिवार देर रात लालबहादुर घर के बरामदे में सो रहा था। मौके पर पहुंचे कुछ लोग सोते समय लालबहादुर को अगवा कर ले गए। सुबह उसका क्षत-विक्षत शव गांव से 500 मीटर की दूरी पर झाला-अड़गोड़वा मार्ग पर पुलिया के निकट मिला। शरीर पर चोटों के निशान थे। कुल्हाड़ी से शरीर को कई टुकड़ों में काटा गया है।
विज्ञापन


पुत्र राकेश सिंह और संदीप सिंह ने मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी। मोतीपुर थानाध्यक्ष हरि सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ ने बताया कि पुत्रों ने पुरानी रंजिश बतायी है। पुत्र राकेश की ओर से मिली तहरीर पर गांव निवासी रामलाल, सुबेदार, जगसेन और बिरजा को नामजद करते हुए केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें