फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दादा की मौत पोता-पोती घायल

Sat, 07 Nov 2015 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/पयागपुर। बहराइच-गोंडा मार्ग पर झाला गांव के पास शुक्रवार रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार रिटायर्ड पेशकार की मौत हो गई।
विज्ञापन


वे अपने बड़े भाई के तेरहवीं संस्कार के लिए सामान खरीदकर शहर से गांव ले जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर सवार पोटा-पोती गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी है।

देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घसियारीपुरा मोहल्ला निवासी साहब राम शर्मा (61) गत 31 सितंबर को सिविल कोर्ट से पेशकार के पद से रिटायर हुए थे। वे मूल रूप से पयागपुर थाना क्षएत्र अंतर्गत परसिया दपौली गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन


इनके बड़े भाई राघवराम शर्मा का 12 दिन पूर्व निधन हुआ था। शनिवार को तेरहवीं थी। साहब राम शुक्रवार रात पोता अमन शर्मा (13) और पोती कोमल शर्मा (11) पुत्री-पुत्र सुशील शर्मा के साथ बाइक से दपौली जा रहे थे।

उन्होंने तेरहवीं संस्कार के लिए कुछ आवश्यक सामान खरीदे थे। साहब राम जब बहराइच-गोंडा मार्ग पर झाला गांव के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने परिवारवालों को सूचित कर तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने साहब राम को मृत घोषित कर दिया। अमन व कोमल की हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें