फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बोलेरो ने रौंदा, बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

Tue, 12 Jan 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/मटेराचौराहा। नानपारा में मंगलवार को बुआ के घर जा रही किशोरी को बोलेरो ने रौंद दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी दुर्घटना में कैसरगंज निवासी एक वृद्ध सोमवार रात बहराइच-लखनऊ मार्ग पार करते समय बाइक की चपेट में आकर घायल हुआ था। मंगलवार को उसने भी दम तोड़ दिया।

नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बख्शी गांव निवासी आसमीन (13) पुत्री इश्तिखान परिवार के लोगों के साथ मंगलवार दोपहर बुआ के घर के लिए रवाना हुई।

उसके फूफा मुबारक कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत लालपुर शिवपुर गांव में रहते हैं। सभी नानपारा-बहराइच मार्ग पार कर रहे थे। इसी दौरान बहराइच की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने आसमीन को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह गिर गई तो गाड़ी उसे रौंदते हुए निकल गई। घर वाले उसे लेकर जिला अस्पताल भागे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

उधर, कैसरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरखुरद्वारापुर गांव निवासी ननकऊ (60) सोमवार रात किसी काम के सिलसिले में बहराइच-लखनऊ मार्ग पार कर रहे थे।

इसी दौरान कैसरगंज की तरफ से आ रहे एक मोटर साइकिल सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। ननकऊ डिवाइडर से जा टकराए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

परिवार वालों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान देर रात ननकऊ की मौत हो गई। परिवार वालों ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें