नानपारा क्षेत्र के एक गांव में गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या करने और शव को पेड़ से बांधने की घटना के मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। एक अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पकड़े गए मुख्य आरोपी ने खुलासा किया है कि किशोरी से उसका पुराना परिचय था। उसने मिलने के लिए बुलाया और फेवी क्विक से मुंह चिपकाकर दोस्तों के साथ मिलकर रेप किया। शव को पेड़ से बांधकर हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।
एक गांव की रहने वाली किशोरी से गैंगरेप व हत्या के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर सर्वजीत यादव, घनश्याम मौर्या और इमरान को नामजद करते हुए केस दर्ज किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
एसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में क्षेत्र के चार सिपाहियों का निलंबित कर दिया। इस बीच प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र के सिलेटनगंज मोहल्ले से मुख्य आरोपी सर्वजीत यादव को दबोच लिया है। उसकी निशानदेही पर रविवार दोपहर बाद इमरान को भी पकड़ लिया। घनश्याम मौर्या अभी फरार है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में मुख्य आरोपी सर्वजीत ने बताया कि किशोरी से उसका पुराना परिचय था। शनिवार रात नौ बजे फोन कर उसे घर से बाहर बुलाया था। सर्वजीत के साथ उसके मित्र घनश्याम और इमरान भी थे।
तीनों किशोरी के मुंह को फेवी क्विक से चिपका दिया। इसके बाद रेप किया और गला दबाकर किशोरी मार डाला। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को यूकेलिप्टस के पेड़ से बांधकर दिया। एएसपी ग्रामीण देवेंद्र नाथ व सीओ अजय भदौरिया ने भी उससे पूछताछ की।