फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर समेत दो लोगों पर धोखाधड़ी का केस

Sun, 18 Dec 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ग्रामीण के खाते से पैसे हड़पने के मामले में कोर्ट के आदेश पर तीन साल बाद पुलिस ने सेंट्रल बैंक के मैनेजर समेत दो लोगों पर केस दर्ज किया है। विशेश्वरगंज क्षेत्र में नौव्वा गांव गंगाजमुनी निवासी माधवराज शुक्ल का खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा विशेश्वरगंज में था।
विज्ञापन


उसके खाते में करीब 3.47 लाख रुपये थे। वर्ष 2013 में माधव के खाते से अचानक पैसे निकल गए। उसने गांव निवासी तरुण कुमार और बैंक मैनेजर वीपी सिंह को नामजद करते हुए बैंक के हेड आफिस और पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली।

कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र वर्मा के मुताबिक रविवार को सेंट्रल बैंक के मैनेजर वीपी सिंह और तरुण कुमार के खिलाफ  धोखाधड़ी का केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें