फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बोलेरो, चार की मौत

Wed, 23 Dec 2015 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
चरदा (बहराइच)। बेटी का रिश्ता तय कर लखीमपुर से लौट रहा गनेशपुर गांव का एक परिवार मंगलवार रात हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन


तेज रफ्तार होने के कारण उनकी बोलेरो कटौली रोड पर अख्तियारपुर के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में लड़की के पिता, चचेरे भाई, मौसी समेत चार लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया।

जबकि दस लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल लखीमुपर खीरी में चल रहा है। बुधवार शाम एक ही परिवार के चार लोगों का शव गनेशपुर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गनेशपुर गांव निवासी तीरथराम अपनी बेटी सुशीला की शादी तय करने के लिए मंगलवार सुबह बोलेरो से लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर के गांव सरावल लिए रवाना हुए।

उनके साथ भतीजा भगतराम, संकल्पा गांव निवासी सुशीला की मौसी सावित्री देवी, परिवार के राकेश, नंदन, छंगा, भरत, विजय वर्मा समेत 11 सदस्य थे।

रिश्ते तय करने के बाद देर रात परिवार के सभी सदस्य गनेशपुर लौट रहे थे। रास्ते में कटौली रोड पर अख्तियारपुर के पास गन्ना भरे ट्रैैक्टर-ट्रॉली में तेज रफ्तार बोलेरो घुस गई।

टक्कर इतनी जरबदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीरथराम (55), भगत (40) और चालक नूरहसन (35) निवासी बाबागंज पुरानी बाजार की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि सावित्री (27) पत्नी विजय वर्मा ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ा। हादसे की सूचना पाकर थाना ईसानगर पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायलों को सीएचसी ईसानगर भेजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


रात 11 बजे के आसपास दुर्घटना की सूचना जब गनेशपुर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। बाबागंज में बोलेरो चालक के परिवार के लोग भी नूरहसन की मौत से बेहाल हैं।

रात में ही परिवार के अन्य सदस्य लखीमपुर रवाना हो गए। वहां पोस्टमार्टम के बाद बुधवार देर शाम शव बाबागंज और गनेशपुर पहुंचे तो माहौल गमगीन हो उठा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें