फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कतर्निया वन रेंज से चार शिकारी दबोचे

Thu, 23 Jul 2015 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/मिहींपुरवा (ब्यूरो)। कतर्निया घाट संरक्षित वन क्षेत्र के मुर्मुहा रेंज में गुरुवार को नेपाल के चार शिकारी घुसपैठ कर घुस आए।
विज्ञापन


यह सभी जब दुर्लभ वन्यजीवों का शिकार करने के फिराक में थे तभी वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर इन्हें दबोच लिया।

शिकारियों के कब्जे से जाल व धारदार हथियार बरामद हुए हैं। हथियार सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र की सुरक्षा के लिए इस समय ऑपरेशन मानसून चल रहा है।

प्रभागीय वनाधिकारी आशीष तिवारी ने बताया कि गुरुवार सुबह 8:30 बजे वन दरोगा खडग बहादुर, आनंद गांधी, वनरक्षक अवनीश कुमार समेत 10 सदस्यीय टीम नेपाल  सीमा से सटे जंगल में भ्रमण कर रही थी।

इसी दौरान मुर्तिहा रेंज के बीट नंबर 19 में कुछ शिकारियों के होने की आहट मिली। इस पर घेराबंदी की गई तो शिकारियों ने नेपाल की ओर भागने का प्रयास किया।

हालांकि वनकर्मियों ने उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए शिकारियों के कब्जे से चीतल व अन्य दुर्लभ वन्यजीवों के शिकार में प्रयुक्त होने वाले दो अदद जाल, बांका, कुल्हाड़ी व अन्य धारदार हथियार मिले हैं, जिन्हें सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंज कार्यालय लाकर शिकारियों से पूछताछ की गई तो उनकी पहचान नेपाल के जिला बर्दिया गुलरिया वार्ड नंबर 12 टेकरी ग्राम विकास समिति निवासी मनोज, अजमेर उर्फ कुल्लू, नान्हूं और पैकराम के रूप में हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें