फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में व्यापारी समेत चार लोगों की मौत

Mon, 24 Oct 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीपुर, दरगाह शरीफ और देहात क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में व्यवसायी व मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीरू से घायल हुआ जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  मोतीपुर क्षेत्र में परवानीगौढ़ी निवासी नागेश कुमार पटवा की गांव से कुछ दूर पटरा-बल्ली की दुकान है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह नागेश पांच वर्षीय पुत्र हर्ष के साथ दुकान पर जा रहा था। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पार करते समय लखीमपुर की ओर से आ रहे ट्रक हर्ष की कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नागेश बाल-बाल बच गया। हर्ष, नागेश का इकलौता पुत्र था। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से ट्रक का पीछा कर पुलिस ने कुड़वा वन वैरियर पर पकड़ा।

चालक को हिरासत में ले लिया। उधर फखरपुर क्षेत्र में रुकनापुर निवासी अब्दुल्ला (42) को सोमवार सुबह सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चालक कार छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


दरगाह शरीफ क्षेत्र में मोहल्ला फ्रीगंज गुलाम अलीपुरा के रहने वाला गल्ला व्यवसायी अजय बंका (40) पुत्र रामप्रकाश सोमवार शाम घर जा रहे थे। दरगाह ओवरब्रिज के निकट तेज रफ्तार वाहन ने ओवरटेक करते हुए कट मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिरकर घिसटते चले गए। अजय को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया यहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

कोतवाली देहात क्षेत्र में दरगाही गांव निवासी छोटकऊ (40) व बेरिया निवासी मुन्नी देवी (45) चित्तौरा स्थित केमिकल फैक्ट्री में काम करते थे। चिलवरिया के पास रहने वाले इनके साथी कर्मचारी के घर रविवार को मांगलिक कार्यक्रम था। छोटकऊ व मुन्नी बाइक से वहां गए थे। रात में लौटते समय बेरिया नहर पुल के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां मुन्नी की मौत हो गई। छोटकऊ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें