फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बदमाश गिरफ्तार, कैश बरामद

Sat, 09 Jul 2016 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नानपारा नगर पालिका के कर्मचारी से गत माह एक व्यापारी के नौ लाख रुपये झटकने की घटना का पुलिस ने शनिवार को खुलासा करने का दावा किया। पुलिस ने मध्य प्रदेश के एक गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया जिनमें एक महिला भी है लेकिन उनसे रुपये सिर्फ 11 हजार बरामद हुए।
विज्ञापन


अन्य बरामदगी में पांच किलो चरस, सिमकार्ड, मोबाइल और चेकबुक शामिल है। एसपी ने यह गुडवर्क करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।नानपारा नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद के भाई भोला व्यापारी हैं। उनका खाता इलाहाबाद बैंक की नानपारा में शाखा है।

नगर पालिका का कर्मचारी चेतराम 18 जून को भोला के नौ लाख रुपये उनके बैंक खाते से निकालकर लौट रहा था। रास्ते में उसके शर्ट पर कुछ लगा होने की बात कहकर एक युवक ने साफ करने का प्रयास किया। इस दौरान अन्य बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। इस घटना के खुलासे के लिए एसपी सालिकराम वर्मा ने विशेष टीम को लगाया।
विज्ञापन


टीम ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश में राजगढ़ जिला के पचौर थानान्तर्गत कड़िया गांव निवासी सनी सिसौदिया पुत्र हरी सिसौदिया, हरिओम पुत्र दिनेश, अनिल सिसौदिया पुत्र अशोक कुमार और गोमती पत्नी अशोक सिसौदिया को नानपारा क्षेत्र के हांड़ा बसेहरी गांव के पास पकड़ा।

एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी के मुताबिक पकड़े गए आरोपी एक गैंग के सदस्य हैं जिन्होंने चेतराम से नौ लाख रुपये झटके थे। उन रुपयों से पांच किलो चरस नेपाल से खरीदी और उसे मध्य प्रदेश ले जा रहे थे। बदमाशों के पास 11 हजार रुपये, चेकबुक, आईडी कार्ड, चार मोबाइल फोन व आठ सिमकार्ड बरामद हुए।

पुलिस के मुताबिक यह गैंग चकमा देकर लोगों के पैसे झटक लेता है। गैंग के सदस्य लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर, बरेली, हरदोई, उन्नाव, चंदौली, इलाहाबाद आदि स्थानों पर भी घटनाएं कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें