फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पिता की मौत, पुत्र गंभीर

Wed, 27 Jan 2016 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा/इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर मंगलवार को किसी वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बहराइच जिला अस्पताल ले जाते समय पिता की मौत हो।
विज्ञापन


जबकि पुत्र को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।  वहीं, एक अन्य हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज बहराइच में चल रहा है।

थाना क्षेत्र इकौना के कटरा निवासी मदन लाल (50) की ऐलहवा में मिठाई की दुकान है। मंगलवार शाम वह दुकान से ठेलिया लेकर अपने पुत्र प्रीतम (12) के साथ घर लौट रहा था।

जैसे ही वह बौद्ध परिपथ स्थित ओड़ाझार के निकट पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी ठेलिया में टक्कर मार दी। इससे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल पिता-पुत्र को सीएचसी इकौना लाया गया। जहां से बाद में दोनों को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल बहराइच ले जाते हुए रास्ते में ही मदन लाल की मौत हो गई जबकि प्रीतम की हालत गंभीर होने के कारण बाद में उसे बहराइच से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी की तहरीर पर इकौना पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

वहीं एक अन्य घटना में कटरा निवासी केला व्यवसायी शिवराम (28) व संतोष (24) पुत्रगण जयजय राम मंगलवार शाम कटरा पशु बाजार से लौट रहे थे।

इसी बीच सामने से आ रहे हरीकांत पाठक की बाइक से शिवराम की बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे तीनों को गंभीर चोट आई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लाया गया। जहां से बाद में तीनों को बहराइच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें