फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र घायल

Tue, 04 Aug 2015 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। तीन दिन से जिला अस्पताल में भर्ती एक अधेड़ जब मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ तो घर पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन


पुत्र के साथ साइकिल से अपने घर तिखड़िया गांव जाते समय एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे पिता की मौके पर मौत हो गई, जबकि पुत्र घायल हो गया। कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिखड़िया निवासी मूने (50) पुत्र अवतार की तबियत काफी खराब थी।  वह तीन दिन से जिला अस्पताल में भर्ती था।

इलाज के बाद ठीक होने पर मंगलवार दोपहर वह अपने पुत्र श्याम नरायण के साथ साइकिल से घर लौट रहा था। गांव के बाहर चौहानपुरवा बाग के पास सामने आ रही एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


मौके पर ही मूने की मौत हो गई। उसका पुत्र श्याम नरायण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज में भर्ती कराया गया है। चालक मौके पर कार (यूपी 43 एक्स 6636) छोड़कर भाग निकला।

सूचना मिलने पर एसओ  छोटक यादव मौके पर पहुंचे। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने मृतक के दूसरे पुत्र बुद्ध प्रकाश की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें