फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के मद्देनजर 32904 लोग पाबंद

Wed, 23 Sep 2015 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पुलिस ने 32904 लोगों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया है। वहीं, 983 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पाबंद किए गए संदिग्धों की थानावार निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन


प्रभारी पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद भूषण पांडेय ने बताया कि पंचायत चुनाव को देखते हुए जिले के 22 थाना क्षेत्रों में थानाध्यक्षों व सीओ को निर्देश दिया गया है कि वह अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता को कम करने का प्रयास करें।

प्रभारी एसपी ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में अब तक संदिग्ध प्रकृति के 32904 लोगों को पाबंद किया जा चुका है। इनको पाबंद करने के साथ ही सभी को चुनाव व पर्व में गड़बड़ी होने पर जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


प्रभारी एसपी ने बताया कि सघन अभियान चलाकर नौ लोगों को गिरफ्तार करते हुए 26 अवैध असलहे बरामद किए गए हैं, जबकि अवैध शराब के खिलाफ अभियान में 321 अपराधियों की गिरफ्तारी करते हुए 6283 लीटर अवैध शराब बरामद की जा चुकी है। प्रभारी एसपी ने बताया कि अवैध शराब का प्रयोग चुनाव में होने की आशंका थी।

डीजे संचालक भी हुए पाबंद
प्रभारी एसपी ने बताया कि प्रतिमा स्थलों पर डीजे लगाने वाले संचालकों को भी सुरक्षा के मद्देनजर पाबंद किया गया है। इनको निर्देश दिया गया है कि अधिक तेज आवाज में साउंड नहीं बजाया जाएगा। भावनाओं को आहत करने वाले गीत भी बजाने पर प्रतिबंध है। 

खुद भरा है हलफनामा
प्रभारी एसपी ने बताया कि गणेश प्रतिमा संचालकों, मौलाना आदि से हलफनामा लिया गया है, जिसके तहत उन लोगों ने लिखकर दिया है कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर वह उसके जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें