फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत ग्रामीण का स्कूल में हंगामा

Sat, 12 Mar 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
चरदा (ब्यूरो)। ग्राम पंचायत सोरहिया के मजरा सहजरामपुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार दोपहर नशे में धुत एक ग्रामीण ने खूब हंगामा किया।
विज्ञापन


शिक्षकों ने उसे धकेलकर स्कूल परिसर से बाहर कर दिया। इस पर ग्रामीण अपने 13 साथियों के साथ फिर आ धमका। मारपीट की नौबत बन गई। शिक्षकों ने कमरा बंद कर जान बचाई।
विज्ञापन


सूचना पाकर बीईओ और पुलिस मौके पर पहुंची तब शिक्षक मुक्त हो सके। इस मामले में पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

नवाबगंज के ग्राम सहजरामपुरवा के प्राथमिक विद्यालय में दोपहर में स्कूल के शिक्षक जग प्रसाद व विजय नरेश तिवारी छात्रों को पढ़ा रहे थे।

इसी दौरान गांव निवासी नरेेश पुत्र गया प्रसाद नशे में धुत होकर पहुंच गया और अपशब्दों का प्रयोग कर शोर मचाने लगा।

दोनों शिक्षकों ने पहले उसे समझाने की कोशिश की लेकिन उत्पात बढ़ता देख शिक्षकों ने उसे धक्का देकर स्कूल परिसर से बाहर किया।

ग्रामीण उस समय तो मौके से खिसक गया लेकिन कुछ देर बाद वह अपने 13 साथियों को लेकर फिर आ धमका। कहासुनी के दौरान सभी हमलावर हो गए।

दोनों शिक्षकों ने कक्ष में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया और अपनी जान बचाई।

शिक्षकों ने मोबाइल से बीईओ और थाने को सूचना दी। बीईओ आशीष सिंह पुलिस बल लेकर स्कूल पहुंचे तब हंगामा करने वाले भाग खड़े हुए।

इस मामले में शिक्षक विजय नरेश की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

उधर, इस मामले में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप वर्मा और महामंत्री शक्तिधर पाठक ने चेतावनी दी है कि अगर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार न किया गया तो परिषदीय परीक्षा का बहिष्कार आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष छोटक यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। इसके बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें