फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर न चलने पर पत्नी का गला रेता

Tue, 27 Oct 2015 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
साथ घर आनेे से मना करने पर एक युवक ने पत्नी का गला रेत दिया। उस वक्त वह सो रही थी। चीख-पुकार पर ग्रामीणों ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया है। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। महिला के पिता ने दामाद के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन


गिलौला थाना अंतर्गत चंद्रखा गांव निवासी बिट्टा (25) छह दिन पहले मायके तिलकपुरवा गांव आई थी। उसके पिता सूर्य प्रताप बीमार चल रहेे हैं। मंगलवार को पति विक्रम ससुराल तिलकपुरवा आया था। उसने पत्नी से घर चलने की बात कही। लेकिन उसने पिता की बीमारी का हवाला देते हुए पति के साथ जाने से इन्कार कर दिया।

यह भी कहा कि धान की फसल तैयार है। कटने के बाद वह आ जाएगी। इस बात को लेकर दंपती में विवाद भी हुआ। लेकिन परिवार वालों ने समझाकर मामला शांत करा दिया। बिट्टा दोपहर बेटी रिंकी के साथ चारपाई पर सो रही थी। तभी विक्रम ने मौका पाकर उसका गला रेत दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


बेटी रिंकी के चीखने पर परिवार के लोग दौड़े। सभी ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने विक्रम को दौड़ कर पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया है। बिट्टा को जिला अस्पताल लाया गया है। डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताई है। इस मामले में सूर्य प्रताप ने दामाद विक्रम के खिलाफ रामगांव थाने में तहरीर दी है। थाना अध्यक्ष वकील पांडेय ने बताया कि केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें