भोआ के गांव ऐमां मुज्लां में गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा युवती से मारपीट करने पर पीड़ित परिवार ने थाना कानवां में शिकायत दर्ज करवाई है।
शिवानी देवी निवासी ऐमां मुज्लां ने बताया कि सोमवार को वह अपनी माता राधा रानी के साथ शौच के लिए बाहर जा रही थी कि उनके गांव के ही एक युवक केवल कृष्ण उर्फ बिल्ला ने उसे रास्ते में रोककर पीटना शुरू कर दिया और उसके कपड़े फाड़ दिए।
इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गया। एसआई इंद्रवीर कौर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।