फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ऑफिस के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

Thu, 08 Sep 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम के कैंप कार्यालय में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की रंजिश में बुधवार रात घर के बाहर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके पुत्र ने दो लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने छानबीन कर रही मौके का पुलिस अधिकारियों ने भी मुआयना किया है। 
विज्ञापन


रामगांव थानान्तर्गत बढ़ईनबाग गांव निवासी मुरलीधर (48) जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के रूप में तैनात था। बुधवार को ड्यूटी कर घर पहुंचा मुरलीधर रात में खाना खाकर मकान के बाहर चारपाई पर सोया था। रात करीब डेढ़ बजे गोली की दो आवाजें सुनकर परिवारीजन उठ गए।

मुरलीधर का छोटा बेटा मदनलाल भागकर दरवाजे पर पहुंचा तो पिता को तड़पते देखा। उसके शोर मचाने पर परिजन व ग्रामीण एकत्र हो गए। आनन फानन में मुरलीधर को जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी हुई लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर एसपी सालिकराम वर्मा, एएसपी दिनेश त्रिपाठी, सीओ आदि मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर छानबीन की। परिवारीजन व ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। एसपी ने बताया कि मुरलीधर का जमीन विवाद गांव के बालकराम से चल रहा था। सुनील नाम का एक अन्य व्यक्ति भी विवाद को हवा दे रहा था।

दो दिन पूर्व मुरलीधर और बालकराम के बीच कहासुनी हुई थी। बालकराम ने धमकी दी थी। मुरलीधर के पुत्र मदनलाल ने बालकराम और सुनील के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया जिसकी जांच की जा रही है। दोनों नामजद आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। एसपी के मुताबिक घटना के खुलासे की जिम्मेदारी एसओजी टीम को सौंपी गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें