फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध में चलीं लाठियां

Sun, 11 Oct 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा के एक गांव में खाना देने खेत जा रही युवती के साथ तीन युवकों ने रास्ते में छेड़खानी की। युवती ने भाइयों से इसकी शिकायत की। गुस्से में भाई मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। थोड़ी ही देर में कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। चाकू का भी प्रयोग हुआ।
विज्ञापन


मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत नाजुक है। उसे बाबागंज पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाबागंज क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण सुबह बेटों के साथ खेत पर काम करने गया था। दोपहर में उसकी 18 वर्षीय बेटी खाना लेकर जब खेत जा रही थी, तभी गांव निवासी इमरान, वसीम व एक अन्य युवक ने रास्ते में युवती के साथ अश्लीलता और छेड़छाड़ करते हुए फब्तियां कसीं।

किसी तरह युवती खेत पहुंची और भाइयों को सूचना दी। युवती के भाई मौके पर पहुंचे और बहन को छेड़ने का विरोध किया तो युवक भड़क उठे। कहासुनी के दौरान सभी ने लाठी और चाकू से हमला कर दिया। जमकर मारपीट हुई। मारपीट में युवती के भाई गुड्डू और राहुल जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन


गुड्डू के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। उसे पीएचसी पर उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस मामले में युवती के पिता ने दो युवकों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें