फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय अभिलेखागार और बैंक की दीवार व छत दरकी

Wed, 27 Apr 2016 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भिनगा के नई बाजार स्थित बैंक की दरकी छत। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
श्रावस्ती। जनपद न्यायालय के अभिलेखागार व उसके नीचे स्थिति इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की दीवार, छत व पिलर बुधवार को अचानक दरक गया। टूटने की तेज आवाज सुनकर बैंककर्मी बैंक छोड़ भाग निकले।
विज्ञापन


वहीं न्यायालय कर्मियों ने मामले की सूचना जिला जज को दिया। जिला जज ने भवन मालिक को एक पत्र लिख कर तत्काल क्ष्‍ातिग्रस्‍त भवन की मरम्मत कराने को कहा है। 

भिनगा स्थित जिला सत्र न्यायालय किराए के भवन में संचालित है। इसके भवन मालिक श्रावस्ती विधायक हाजी मोहम्मद रमजान हैं। भवन के एक हिस्से में ग्राउंड स्तर पर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक भी स्थित है।
विज्ञापन


बैंक के ठीक ऊपर न्यायालय का अभिलेखागार है। बुधवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे बैंक के अंदर कुछ टूटने की तेज आवाज आई। भूकंप आने की आशंका के तहत बैंककर्मी बैंक छोड़ बाहर निकल आए।

कुछ देर तक स्थिति सामान्य दिखने पर बैंककर्मी बैंक में गए तो बैंक का एक पिलर टूटा हुआ था, व दीवार कई जगहों से दरकी हुई थी। वहीं कुछ देर बाद ही बैंक के ऊपर स्थित न्यायालय अभिलेखागार के कर्मचारी भी अपने कक्ष को छोड़ कर नीचे उतर आए। अभिलेखागार का छत व दीवार कई जगह से फट गया था। 

मामले की जानकारी जानकारी कर्मचारियों ने जिला जज को दी। इस पर जिला जज ने भवन स्वामी हाजी मोहम्मद रमजान को एक पत्र लिखा है।

जिसमें केंद्रीय अभिलेखागार की फर्श में मोटी दरार आने के फलस्वरूप छत ढहने की संभावना बताते हुए कर्मचारियों व अभिलेखागार की सुरक्षा हेतु प्रथम तल को तत्काल मरम्मत कराने का कहा है।

अन्यथा की स्थिति में यदि कोई दुर्घटना होती है तो जानमाल के नुकसान का समस्त दायित्व भवन मालिक को होना बताया गया है। वहीं इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के प्रबंधक ने इसकी जानकारी रीजनल कार्यालय को देकर तत्काल बैंक खाली कर अन्यत्र ले जाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें