फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सीडेंट में कांग्रेस नेता पुत्र की मौत

Tue, 14 Jun 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच-गोंडा मार्ग पर बेरिया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक कार के परखचे उड़ गए। वह खड्ड में चली गई। इस हादसे में कार सवार कांग्रेस नेता के पुत्र की मौत हो गई और पांच अन्य जख्मी हुए हैं। एक की हालत नाजुक है। ये लोग मंगलवार सुबह अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


दरगाह क्षेत्र में डीहा गांव निवासी अशोक कुमार (30) मंगलवार तड़के कार से अयोध्या हनुमान गढ़ी दर्शन के लिए घर से निकले थे। कार में परिवार के सोनू कैराती (15), अजय कुमार (30), पवन कुमार (26), शिवम (22) व सोनवा क्षेत्र में ककंधू गांव निवासी श्रावस्ती कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष कमलापति के पुत्र रवि प्रताप (35) सवार थे।

देहात कोतवाली क्षेत्र में बेरिया गांव के पास सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार के परखचे उड़ गए। कार खड्ड में चली गई। इससे रवि प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य पांचों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन


वाहनों की टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने क्षतिग्रस्त कार से लोगों को बाहर निकाला। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। घायलों में अशोक की हालत नाजुक हैै। ‍
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें